![शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/20/2570084-untitled-33-copy.webp)
x
जालंधर। महानगर में एक युवती से दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर एक होटल में युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना के बाद दुष्कर्म पीड़ित युवती ने थाना नई बारादरी में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने आरोप लगाते हुए बताया कि ललित कुमार सहोता निवासी गणेश नगर से पुरानी जान-पहचान थी और इसके चलते उसने बस स्टैंड नजदीक मिलने को बुलाया और शादी का झांसा देकर उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। वहीं लड़की के बयानों के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story