पंजाब
जेल में गैंगस्टरों ने किया जानलेवा हमला, हवालाती ने लगाया यह आरोप
Shantanu Roy
12 Sep 2022 1:40 PM GMT

x
बड़ी खबर
नाभा। स्थानीय नई डिस्ट्रिक्ट जेल में गैंगस्टरों द्वारा एक हवालाती को पीटने का आरोप लगा है। हवालाती चरणजीत सिंह पुत्र अमृतपाल सिंह के ने आरोप लगाया कि गैंगस्टरों द्वारा जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया है। हवालाती की आंख के ऊपर गंभीर चोटें आई हैं। हवालती ने कहा कि उसे गैंगस्टरों के साथ बैरक में बंद कर किया गया था। उसने कई बार जेल प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी।
आज बैरक के अंदर 4 गैंगस्टरों ने उसे बुरी तरह पीटा। हवालाती ने आरोप लगाया है कि गैंगस्टर पैसे की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैदियों ने उनके चंगुल से छुड़ाया, नहीं तो वे जान से मार डालते। इस मौके पर जेल के एक पुलिस अधिकारी मान सिंह ने कहा कि उन्हें फोन आया था कि जेल के अंदर मारपीट हुई है। घायल हवालाती को अस्पताल ले जाएं। यह लड़ाई किस वजह के कारण हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
Next Story