पंजाब

गैंगस्टर स्टाफ ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Admin4
7 Feb 2023 12:54 PM IST
गैंगस्टर स्टाफ ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
x
अमृतसर। अमृतसर के एंटी गैंगस्टर स्टाफ ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को 3 देसी पिस्टल व राऊंड के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को 3 पिस्टल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। ये दोनों आरोपी जेल में बंद मुकेश के कहने पर हथियारों की तस्करी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम बारूमाला थाना राजा पार्क, जिला हाजीपुर, बिहार, सुखचैन सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी मजीठा, जिला अमृतसर व जोबनजीत सिंह उर्फ ​​जोबन पुत्र हरदयाल सिंह निवासी बाबा बल्लू पीरा दरगाह के पास गांव दादूपुरा, मजीठा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि और खुलासे हो सकें।
Next Story