पंजाब

जालंधर कोर्ट में पेश हुआ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, पुलिस को इतनी तारीख तक मिला रिमांड

Shantanu Roy
21 Oct 2022 3:09 PM GMT
जालंधर कोर्ट में पेश हुआ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, पुलिस को इतनी तारीख तक मिला रिमांड
x
बड़ी खबर
जालंधर। सिद्धू मूसेवाल हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मोगा से ट्रांजिट रिमांड पर आज जालंधर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने बिश्नोई का 31 अक्तूबर तक जालंधर पुलिस को रिमांड दिया है। आपको बता दें कि पुलिस ने एक किलो हैरोइन के साथ दीपक कुमार दीपू नामक तस्कर को गिरफ्तार किया था जिसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की थी। पूछताछ दौरान दीपक ने खुलासा किया था कि उसने यह पिस्तौल लॉरेंस बिश्नोई से खरीदा था। इसी उक्त मामले के चलते लॉरेंस बिश्नोई को आज जालंधर कोर्ट में पेश किया गया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पुलिस मोगा से जालंधर लेकर आई है।
Next Story