पंजाब

लुधियाना कोर्ट में पेश हुआ गैंगस्टर लॉरेंस, मोगा पुलिस को हासिल हुआ remand

Admin4
12 Oct 2022 11:52 AM GMT
लुधियाना कोर्ट में पेश हुआ गैंगस्टर लॉरेंस, मोगा पुलिस को हासिल हुआ remand
x

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस को आज खरड़ सेंटर से लुधियाना लाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मर्डर केस में उसे लुधियाना अदालत में पेश किया। लुधियाना अदालत से लॉरेंस का पुलिस को पहले 14 दिन का रिमांड मिला था।

पेशी को लेकर कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई है, क्योंकि बंबीहा गैंग ने उसे मारने की धमकी दे रखी है। लॉरेंस का वकील विशाल चोपड़ा भी यह दावा कर चुका है कि पुलिस गैंगस्टर का फेक एनकाउंटर करने की तैयारी में है।

बता दें कि लुधियाना के थाना मेहरबान में 2017 में हुए कत्ल केस में लॉरेंस नामजद है। एक केबल ऑपरेटर का शव उसी के घर में बेड पर पड़ा मिला था। इसी मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस ने लॉरेंस को रिमांड पर लिया था।

मोगा पुलिस को हासिल हुआ remand

जानकारी मुताबिक मोगा पुलिस ने लॉरेंस का रिमांड हासिल किया है। 2021 में हुए पिंटा मर्डर केस मामले में लॉरेंस को रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि इस से पहले कहा जा रहा था कि लॉरेंस बिश्नोई को जालंधर पुलिस लुधियाना से रिमांड पर लेकर आएगी पर अब मोगा पुलिस को गैंगस्टर का रिमांड दिया गया है। जिक्रयोग्य है कि इससे पहले भी जालंधर पुलिस लारैंस को लाने के लिए बठिंडा गई थी, लेकिन तब भी पुलिस को प्रोडक्शन वारंट नहीं मिला था और पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा था।

Admin4

Admin4

    Next Story