पंजाब

RPG हमला मामले में गैंगस्टर लंडा का करीबी गिरफ्तार

Admin4
18 Feb 2023 12:43 PM IST
RPG हमला मामले में गैंगस्टर लंडा का करीबी गिरफ्तार
x
चंडीगढ़। बीते साल मोहाली में इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर पर हुए आर.पी.जी. हमले के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरपिन्दर उर्फ पिन्दू के रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने बताया कि मोहाली के इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर में हुए आर.पी.जी. हमले के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गुरपिन्दर उर्फ पिन्दू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा का करीबी है।
जिक्रयोग्य है कि 2022 में मोहाली में इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर पर आर.पी.जी. हमला किया गया था। इस मामले में पिन्दू से पहले तकरीबन 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और हमले के मास्टरमाइंड लखबीर लंडा की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। लखबीर सिंह लंडा, जिसे पकडऩे के लिए 15 लाख रुपए के ईनाम का ऐलान किया गया है।
Next Story