पंजाब

रडार पर गैंगस्टर व नशा तस्कर, पुलिस ने की कई जगहों पर रेड

Shantanu Roy
13 March 2023 6:08 PM GMT
रडार पर गैंगस्टर व नशा तस्कर, पुलिस ने की कई जगहों पर रेड
x
फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर में आज डी.आई.जी. फिरोजपुर रेंज रंजीत सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार गैंगस्टरो और नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए 52 जगहों पर छापामारी की गई। यह जानकारी देते हुए एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि डी.आई.जी. फिरोजपुर रेंज के दिश- निर्देश अनुसार पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन करके एक ही समय पर 52 जगहों पर रेड की गई। उन्होंने बताया कि बस्ती टेंकां वाली के एरिया में गैंगस्टर चंदू के घर पर भी पुलिस द्वारा छापामारी की गई है, मगर उनके घर में कोई भी सदस्य नहीं मिला। एस.पी. रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा अकेले मक्खू एरिया में 28 जगहों पर रेड की गई है। उन्होंने कहा कि जिला फिरोजपुर में बहुत से समाज विरोधी तत्व ,नशा तस्कर और गैंगस्टर पुलिस की रडार पर हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एस.पी. ने बताया कि यह तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी गैंगस्टर, नशा तस्कर या समाज विरोधी तत्व को सिर उठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डी.जी.पी. पंजाब के दिशा-निर्देश अनुसार जिला फिरोजपुर में पुलिस द्वारा नाकाबंदी और पुलिस पेट्रोलिंग लगातार 24 घंटे जारी है और जिले में आने और जिले से जाने वाले सभी वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की जा रही है।
Next Story