पंजाब

गैंग का फरार दो साथियों सहित गिरफ्तार

Admin4
26 April 2023 1:08 PM GMT
गैंग का फरार दो साथियों सहित गिरफ्तार
x
अमृतसर। एजीटीएफ और सीआईए अमृतसर ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के फरार अपराधी नितिन नाहर को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इसके साथ ही पुलिस ने 9 जिंदा कारतूस के साथ 3 हथियार भी बरामद किए हैं।
इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर के दी है। उन्होंने कहा, इन अपराधियों की गिरफ्तारी से तीन सुनियोजित हत्याएं और फिरौती की कई कोशिशें टल गई हैं। फ़िलहाल आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Next Story