पंजाब

फिर से एक्टिव हुआ फ्रॉड बाबा का गिरोह, महिला से सोने के गहने ले हुआ फरार

Shantanu Roy
29 July 2022 12:57 PM GMT
फिर से एक्टिव हुआ फ्रॉड बाबा का गिरोह, महिला से सोने के गहने ले हुआ फरार
x
बड़ी खबर

अमृतसर। पंजाब में धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमृतसर में फिर से फ्रॉड बाबा गिरोह एक्टिव हो गई है जो लोगों को झांसे में लेकर लूट रहे हैं। जानकारी के अनुसार गिरोह ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसकी सोने की चूड़िया लेकर फरार हो गए। आरोपी महिला की सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान दलजीत कौर निवासी थाना बी डिवीजन के अंतर्गत आते एरिया के रुप में हुई है।

महिला के बयानो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान एक बाबा उसके पास से गुजरा जिसने सफेद कपड़े पहन रखें हुए थे। उसी समय एक महिला ओर एक आदमी भी वहां पर आ गए और कहने लगे कि यह बाबा बड़े सिद्ध हैं सब समस्या का समाधान कर देते हैं। इतनी ही देर में वह बाबा फिर से वहां पर आ गया। इसके बाद महिला व आदमी ने कहा कि इस बाबा गहने दोगुने करने करने शक्ति है।
पीड़ित महिला उनके झांसे में आ गई और अपनी पहनी हुई सोने की चूड़ियां रुमाल में रखकर बाबा को दे दी। बाबा ने फिर उसे रुमाल वापस किया और कहा कि जब वह यहां चले जाएं तब इसे खोलना। इतना कहकर ढोंगी बाबा वहां चला गया। महिला ने जब रुमाल खोला तो वह खाली था, इस तरह वह ठगी का शिकार हो गई। बता दें यह गिरोह 9 महीने बाद फिर से एक्टिव हुआ है। सी.सी.टी.वी. मिलने इस गिरोह के 2 सदस्यों के चेहरे सामने आने पर यह गिरोह गायब हो गया था। अब फिर से यह एक्टिव हो गए हैं।
Next Story