पंजाब

जुए के अड्डे का पर्दाफाश, 9 जुआरियों को किया मौके से गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 Oct 2022 4:13 PM GMT
जुए के अड्डे का पर्दाफाश, 9 जुआरियों को किया मौके से गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
खन्ना। पुलिस ने पाश इलाके नई आबादी में एक जुए के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 38 हजार रुपए बरामद किए हैं। इन सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस बारे में जानकारी देते एस.पी. (जांच) डा. प्रज्ञा जैन ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज थानेदार गुरमीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने नई आबादी में एक घर के साथ बनाई दुकान में रेड की तो अंदर जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से ताश और 1 लाख 38 हजार रुपए बरामद हुए।
पुलिस ने मौके से अनिल गुप्ता पुत्र केवल कृष्ण गुप्ता निवासी मकान नंबर 47/4 पेती स्ट्रीट नई आबादी खन्ना, रोहित पुत्र राज पाल निवासी गुरु तेग बहादर नगर खन्ना, शरणवीर शर्मा पुत्र ज्ञान चंद निवासी भुट्टो जिला फतेहगढ़ साहिब, रोहित सेठी पुत्र अनिल सेठी निवासी खटीकां मोहल्ला खन्ना, विजय कुमार पुत्र लेट देस राज निवासी मोहल्ला नई आबादी खन्ना, जसपाल सिंह पुत्र केसर सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब, दीप इंद्र सिंह पुत्र राजविंदर सिंह निवासी नजदीक कचहरी अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब, राकेश कुमार पुत्र लेट राम लाल निवासी बिलां वाली छप्पड़ी खन्ना, अरविंद कुमार पुत्र जीवन कुमार निवासी वार्ड नंबर 5 नजदीक पैट्रोल पंप अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि यहां लंबे समय से जुआ चल रहा था और यहां पर लुधियाना, खन्ना, अमलोह, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, समराला आदि इलाकों से लोग आकर जुआ खेलते थे।
Next Story