पंजाब

फेसबुक पर दोस्ती बदली प्यार में, शादी के बाद में पति ने दिखाया असली रंग

Shantanu Roy
30 Aug 2022 1:54 PM GMT
फेसबुक पर दोस्ती बदली प्यार में, शादी के बाद में पति ने दिखाया असली रंग
x
बड़ी खबर
लुधियाना। शहर के एक युवक की बंगाल की लड़की से फेसबुक पर दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि वह कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी भी रचा ली, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया, जिससे परेशान होकर महिला ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति उसे दहेज के लिए तंग परेशान कर रहा है। फिलहाल थाना नं. 8 की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. सुदर्शन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान न्यू कुंदनपुरी निवासी सचिन के रूप में हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि उसका पति उससे दहेज की मांग कर रहा है और उसके साथ मारपीट भी करता है। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपी ने पहले उससे फेसबुक पर अपने प्यार के जाल में फंसाया और शादी रचा ली, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी जिसके बाद उसे मजबूर होकर पुलिस का सहारा लेना पड़ा है।
Next Story