पंजाब

Punjab: पंजाब में चार ड्रोन, 940 ग्राम हेरोइन जब्त

Subhi
10 Nov 2024 8:52 AM IST
Punjab: पंजाब में चार ड्रोन, 940 ग्राम हेरोइन जब्त
x

Punjab: बीएसएफ ने शनिवार को अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट सीमावर्ती इलाकों में चार ड्रोन और प्रतिबंधित सामान जब्त किए। ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की सूचना के बाद बीएसएफ ने अमृतसर से दो ड्रोन और हेरोइन का एक पैकेट जब्त किया। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि यहां मुल्लाकोट गांव में सीमा सुरक्षा बाड़ के पार एक खेत में चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन और 470 ग्राम हेरोइन वाला एक पैकेट मिला। अटारी में बीएसएफ की एक इमारत की छत पर एक दुर्घटनाग्रस्त ड्रोन मिला।

पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बीएसएफ ने पठानकोट के माखनपुर गांव में तलाशी अभियान के दौरान डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन के साथ 500 ग्राम हेरोइन वाला एक पैकेट जब्त किया। तरनतारन के कलश गांव के एक खेत से एक और ड्रोन जब्त किया गया।

Next Story