पंजाब
पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर, अस्पताल में हैं भर्ती
Shantanu Roy
5 Sep 2022 4:05 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। 3 दिन पहले पंजाब के पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें पी.जी.आई. में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों की टीम 95 साल के प्रकाश सिंह बादल की सेहत की निगरानी कर रही है। पूर्व सी.एम. एडवांस कार्डियक सैंटर में एडमिट हैं। प्राइवेट वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया, जहां सीनियर प्रो. मनोज कुमार रोहित की निगरानी में उन्हें रखा गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह उन्हें 102 डिग्री बुखार था, जबकि बी.पी. 110 बाय 54 था। पल्स रेट 84 थी। पूर्व सी.एम. की डाइट उनके घर से आ रही है। लगातार डॉक्टर्स उनकी वायटल्स चैक कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पिछले 2-3 दिन से उन्हें हल्का बुखार था। इससे पहले भी उन्होंने अपनी सेहत की जांच कराई थी। पी.जी.आई. में उनके टैस्ट किए जा रहे हैं। फिलहाल उनका स्वास्थ्य सामान्य है।
Next Story