पंजाब

पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को पंजाब-हरियाणा के राज्यपालों और जेपी नड्डा ने किया सम्मानित

mukeshwari
15 Jun 2023 6:04 PM GMT
पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को पंजाब-हरियाणा के राज्यपालों और जेपी नड्डा ने किया सम्मानित
x

चंडीगढ़। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को 71वें जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद समारोह’ में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सांसद अनिल जैन, संगठन मंत्री श्रीनिवासअल्लू सहित कई लोगों ने आशीर्वाद दिया और उनकी लम्बी आयु की कामना की।

स्थानीय लॉ भवन में हुए कार्यक्रम के दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सत्यपाल जैन भाजपा के लिए एक “Assett” (धरोहर) हैं। जिन्होंने लम्बे समय तक पार्टी एवं जनता की पूरी प्रमाणिकता के साथ सेवा की है। उन्होंने कहाकि जैन ने न केवल कानूनी क्षेत्र में बल्कि सामाजिक, संसदीय एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी योग्यता की छाप छोड़ी है।

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि जैन जो भी काम करते हैं, वो पूरा सोच समझ कर करते हैं। उन्होंने कहाकि जब भी उन्होंने किसी भी विषय पर जैन से कानूनी राय मांगी तो जैन ने अपनी राय पूरे कानून का अध्ययन करने के बाद ही दी। अपने संसदकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी जैन लोकसभा में बोलने के लिए खड़े होते थे, तो सभी सांसद उनका भाषण सुनने के लिए अपनी सीटों पर बैठ जाते थे।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जैन सरल हृदय के व्यक्ति है और वो जो महसूस करते हैं बिना किसी झिझक के कहते हैं। उन्होंने कहा कि जैन आज देश में एक जानेमाने वकील हैं, जिन्होंने वकालत में अपनी मेहनत से अपने लिए विशेष स्थान बनाया है।

देवेश मोदगिल, पूर्व महापौर ने मंच संचालन किया औऱ जैन के जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर प्रकाश डाला। कहा कि जैन पर यह नारा ‘‘सरल व्यक्तित्व कुशल नेतृत्व’ पूरी तरह खरा उतरता है। इससे पहले शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान किया गया। इनमें देवालय पूजक परिषद, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के बाबा जी, निरकांरी मिशन, क्रिश्चयन एसोसिएशन, जैन समाज, मार्केट एसोसिएशन, नामधारी सत्संग सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनको सम्मानित किया।

अपने भाषण में सत्यपाल जैन ने कहा कि जीवन में जनता का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जिस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा समाज में काम करने वाले लोगों में अंहकार की बजाए विनम्रता एवं सेवाभाव लगातार बना रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे चाहे सत्ता में रहें या नहीं परन्तु उन्होंने जनता से अपना सम्पर्क निरंतर बनाए रखा और जो भी संभव हो सका वो किया। उन्होंने कहा कि आज समय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को मजबूत करना है जिस से देश और अधिक आगे जा सके।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story