पूर्व विधायक ने दोबारा कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की, विस चुनाव में टिकट न मिलने पर छोड़ दी थी पार्टी

मोहाली: नवांशहर के पूर्व विधायक अंगद सिंह ने दोबारा कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। सोमवार को नवांशहर में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु और कैप्टन संदीप संधू भी मौजूद रहे। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था, इसके बाद वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। अंगद सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के पति हैं। चुनाव से ठीक पहले अदिति सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





