पंजाब

पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर देविंदर सिंह का निधन

Rani Sahu
30 Jun 2023 2:51 PM GMT
पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर देविंदर सिंह का निधन
x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्‍टी स्‍पीकर और दो बार विधायक रहे बीर देविंदर सिंह का शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उनके करीबियों ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित थे और पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था।
वह 2003 से 2004 के बीच विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे थे।
सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए पंजाब के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया। उनके निधन से एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।
विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा कि बीर देविंदर सिंह के निधन से हमने एक अद्वितीय व्यक्तित्व, एक अच्छा राजनेता, प्रख्यात वक्ता और एक उत्साही लेखक खो दिया है।
Next Story