पंजाब

पूर्व ए.आई.जी हिरासत में

Harrison
23 July 2023 9:37 AM GMT
पूर्व ए.आई.जी  हिरासत में
x
डेराबस्सी | डेराबस्सी की विशेष अदालत में पूर्व ए.आई.जी. आशीष कपूर को 3 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने अदालत से वीडियो बनाने वाले मोबाइल फोन रिकवरी की बात कहते हुए दोबारा रिमांड की मांग की।
दूसरी ओर पूर्व ए.आई.जी. कपूर की तरफ से पेश हुए वकीलों ने पुलिस की दलील का विरोध किया और कहा कि जिस वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने नई एफ.आई.आर. दर्ज की है, उस वीडियो की पहले ही 2 बार जांच करवाई जा चुकी है तो अब पुलिस फिर से नई एफ.आई.आर. के जरिए बार-बार रिमांड मांग रही है। वहीं, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद पूर्व ए.आई.जी. कपूर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजने के आदेश जारी कर दिए।
Next Story