
x
Chandigarh चंडीगढ़: पंजाब में पहली बार विशेष सत्र विधानसभा परिसर से बाहर आयोजित होने जा रहा है। यह विशेष सत्र आनंदपुर साहिब में आयोजित किया जाएगा। मौका है श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस का, जिसे लेकर पंजाब सरकार बड़े स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अक्टूबर को श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहली बार होगा जब विधानसभा सत्र विधानसभा भवन से बाहर आयोजित किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को लेकर 23 अक्टूबर से 25 नवंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 से 25 अक्टूबर तक श्री आनंदपुर साहिब में बड़ा समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, कीर्तन, विचार गोष्ठियां और ऐतिहासिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। 25 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में अरदास की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 1 नवंबर से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं और बलिदान की झलक दर्शाई जाएगी। इसके अलावा 18 नवंबर को श्रीनगर में गुरुद्वारा छठी पातशाही में एक विशेष समागम होगा और 19 नवंबर को श्रीनगर और पंजाब से एक धार्मिक यात्रा की शुरुआत होगी।
मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि इस दौरान पूरे पंजाब में ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही करीब 3.5 लाख पौधे लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारी की जा रही है। हरजोत बैंस ने कहा कि इस पूरे आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, साहस और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान से अवगत कराना है।
Tagsपंजाब विधानसभाविशेष सत्रश्री आनंदपुर साहिबगुरु तेग बहादुर350वां शहीदी दिवसभगवंत सिंह मानहरजोत सिंह बैंससांस्कृतिक कार्यक्रमकीर्तनविचार गोष्ठियांलाइट एंड साउंड शोब्लड डोनेशन कैंपधार्मिक यात्रापौधरोपणपंजाब सरकार।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





