
x
पंजाब: पंजाब के सुनाम में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा परिवार हादसे की भेंट चढ़ गया। हादसा गुरुवार शाम को हुआ। दर्दनाक हादसे में कार चालक जसप्रीत सिंह (23), उसकी मां चरणजीत कौर (45), रिश्तेदार वीरपाल कौर (28), परमजीत कौर (55) और जपजौत सिंह (6) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 42 वर्षीय सिमरजीत कौर को गंभीर हालत में पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया।
कोठे आला सिंह के सरपंच भोला राम ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला यह परिवार रिश्तेदारी में आयोजित लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से लौट रहा था। गांव चट्ठा ननहेडा और छाहड के मध्य नहरी पानी की हौदी से ऑल्टो कार टकरा कर पलट गई। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को सुनाम से पटियाला रेफर किया गया। शवों को सुनाम के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और भारी संख्या में लोग सुनाम के सरकारी अस्पताल पहुंचे।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story





