पंजाब
पहले महिला जे.ई. को फंसाया, फिर बचाने के नाम पर भाई से मांगे लाखों, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Shantanu Roy
1 Oct 2022 2:51 PM GMT

x
बड़ी खबर
जलालाबाद। पंजाब के विजिसलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान शुक्रवार को एक निजी व्यक्ति को पुलिस अधिकारियों के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उसकी तलाशी के दौरान ब्यूरो ने एक 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद की है। उससे एक कार और 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। विजिसलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप सिंह की शिकायत पर जिला फाजिल्का की जलालाबाद तहसील चक रोडीवाल (तंबूवाला) के उक्त निजी व्यक्ति सुखजिन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आरोपी सुखजिंदर सिंह वीबी थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 13 दिनांक 04-08-2022 के तहत रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता था।
उसने स्वर्ण रानी, जूनियर इंजीनियर मनरेगा, फाजिल्का के खिलाफ दर्ज किया गया था। इस ट्रैप मामले में उसे पहले वीबी ने इस निजी व्यक्ति से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने वीबी से संपर्क किया और आरोप लगाया कि आरोपी सुखजिंदर सिंह उक्त मामले को निपटाने के लिए पुलिस अधिकारियों के नाम पर उससे 15 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। इस सौदे को 11 लाख रुपए में तय कर लिया गया। शिकायतकर्ता संदीप सिंह स्वर्ण रानी जे.ई. का भाई है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि विजिलेंस ब्यूरो टीम ने आरोपी सुखजिंदर सिंह को 2 आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में एक लाख रुपए की अग्रिम रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शेष राशि बाद में देनी थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वीबी ई.ओ.डब्ल्यू. थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत प्राथमिकी संख्या 11 दिनांक 30-09-2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Next Story