पंजाब

पाक में सिख लड़की को पहले किया अगवा, फिर दिया इस घटना को अंजाम

Shantanu Roy
22 Aug 2022 12:59 PM GMT
पाक में सिख लड़की को पहले किया अगवा, फिर दिया इस घटना को अंजाम
x
बड़ी खबर
गुरदासपुर। सरहद पार पाकिसतान के खैबर पख्तूनबा के बुनेर जिले में एक सिख लड़की को अगवा किए जाने और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम लड़के से शादी करने के मामले में सिख भाईचारे में रोष फैल गया है। जानकारी अनुसार 25 वर्षीय सरकारी अध्यापक दीना कुमारी शनिवार को अपनी डयूटी पर गई थी, पर वापस घर नहीं लौटी, जिसे परिवारिक सदस्यों ने काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत दी।
लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया, इसके बाद लड़की के परिजनों ने पीर बाबा थाने के समक्ष धरना लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने लापता लड़की को तो बरामद कर लिया परन्तु उसका किसी मुस्लिम लड़के से जबरदस्ती विवाह करा दिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की से जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी लड़की को पहले अगवा किया गया, फिर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवा विवाह करवाया गया।
Next Story