पंजाब
गुरदासपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग, तीन की हुई मौत
Admin Delhi 1
4 April 2022 5:09 PM IST

x
सिटी क्राइम न्यूज़: पंजाब के गुरदासपुर जिले में सोमवार सुबह जमीन विवाद के दौरान फायरिंग में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह झगड़ा गांव फुलड़ा में हुआ। आरोप है गांव के सरपंच ने फायरिंग की शुरुआत की। इस खूनी संघर्ष में कांग्रेस की महिला सरपंच के पति समेत दो की मौत हो गई। तीसरे को गंभीर हालत में हरचोवाल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क भैनी सूचना पाकर पहुंचे। मृतकों में दो की पहचान निशान सिंह और सुखराज सिंह के रूप में हुई है। तीसरा व्यक्ति प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Next Story





