पंजाब
पंजाब में फायरिंग, देर शाम कार सवार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
Shantanu Roy
7 Sep 2022 4:02 PM GMT

x
बड़ी खबर
लुधियाना। लुधियाना में से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गत देर रात्रि एक व्यक्ति द्वारा अपने साथियों सहित किसी समारोह से कार में लौट रहे 4-5 युवकों पर गोलियां चलाने की सूचना मिली है। युवकों ने अपनी जान बचाने के लिए कार को भगाया। गोलियां चलने से दहशत का माहौल बना हुआ है। शिकायतकर्त्ता अंकुर ने बताया कि देर रात उनके दोस्त राजा बजाज पर आरोपी विशाल गिल ने अपने साथियों के साथ गोलियां चलाई हैं। किसी तरह उनकी जान बच गई।
इस मामले पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। यही नहीं एस.एच.ओ. ने तो यहां तक कह दिया कि आरोपी को खुद ही पकड़ कर लाओ नहीं तो तुम लोगों पर ही केस दर्ज कर दूंगा। बताया जा रहा है कि राजा बजाज पर पहले कई केस दर्ज हैं जिसके चलते विशाल गिल से उनकी पुरानी रंजिश भी रही है। बता दें पुलिस किसी राजनीतिक दबाव के चलते विशाल गिल को पकड़ने से गुरेज कर रही है। यह जानकारी मिली है कि आरोपी विशाल गिल के सिर पर किसी सत्ताधारी राजनीतिक नेता का आशीर्वाद होने के कारण पुलिस उस पर हाथ डालने से कतरा रही है।
Next Story