पंजाब

गांधी नगर बाजार में फायरिंग, एक युवक घायल

Admin4
20 Jun 2023 1:09 PM GMT
गांधी नगर बाजार में फायरिंग, एक युवक घायल
x
लुधियाना। लुधियाना में पांच-छह बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह फायरिंग गांधी नगर बाजार में की गई है। फायरिंग के दौरान मनीष नाम के युवक के पेट में गोली लगी। घायल मनीष को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं वारदात की सुचना मिलने पर लुधियाना पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। बदमाशों द्वारा करीब तीन गोलियां चलाई गई।
Next Story