
x
बड़ी खबर
मुक्तसर साहिब। श्री मुक्तसर साहिब कोर्ट परिसर के बख्शीखाना में गोली चलने से ए.एस.आई. की मौत की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि मुक्तसर पुलिस लाइन में मौजूद ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह कैदियों की पेशी के लिए उन्हें अदालत में लेकर आया था। जहां गोली लगने से उसकी मौत हो गी। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. कुलवंत राय, डी.एस.पी. जगदीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
बातचीत कर रहे डी.एस.पी. जगदीश कुमार ने बताया कि मृतक ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह पुलिस लाइन में ड्यूटी पर था। आज सुबह वह कैदियों को पेशी के लिए कोर्ट में लेकर आया था। इस दौरान उसका साथी कर्मचारी कागजी कार्रवाई कर रहा था जिसके बाद अचानक ए.एस.आई. की सर्विस कराबाइन से एक गोली चली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
Next Story