पंजाब

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हुई फायरिंग, चार जवानों की हुई मौत कई घायल

Ashwandewangan
12 April 2023 4:25 PM IST
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हुई फायरिंग, चार जवानों की हुई मौत कई घायल
x

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04: 35 बजे फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं।

दरअसल, बुधवार तड़के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ने जवानों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। फायरिंग करने वाला सादे कपड़ों में था।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर से चार शव मिल चुके हैं। मारे गए चारों लोग 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं। मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग पर बठिंडा एसएसपी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग आतंकी घटना नहीं है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला सादे कपड़े में था। सूत्रों के अनुसार, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से मैगजीन के साथ एक इंसास राइफल दो दिन पहले गायब हुई थी। लापता हथियार की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक जवान का शव जंगल में मिला था। शव को कुत्तों ने नोच रखा था।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story