पंजाब

डॉक्टर्स-इलेवन और SSP-इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला

Payal
31 March 2025 3:26 PM IST
डॉक्टर्स-इलेवन और SSP-इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला
x
Jalandhar.जालंधर: नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए होशियारपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एचडीसीए) द्वारा पीसीए के सहयोग से आयोजित की जा रही शहीद भगत सिंह को समर्पित प्रीमियम क्रिकेट लीग में डॉक्टर्स-इलेवन ने सोनालीका-इलेवन को तथा एसएसपी-इलेवन ने डीसी-इलेवन को हराया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ शुरू की गई जंग में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एचडीसीए द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की प्रशंसा की तथा कहा कि ऐसे आयोजन पंजाब को नशा मुक्त बनाने में सहायक होंगे। इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष डॉ. दलजीत खेलन ने मंत्री को सम्मानित भी किया। इस दौरान एचडीसीए सचिव डॉ. रमन घई ने बताया कि इस लीग का फाइनल मैच कल (सोमवार 31 मार्च) दोपहर 12 बजे डीएवी स्कूल के मैदान में एसएसपी-इलेवन तथा डॉक्टर्स-इलेवन के बीच खेला जाएगा। इस फाइनल मैच में मुख्य अतिथि जिलाधीश आशिका जैन क्रिकेट लीग में भाग लेने वाली पांचों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी।इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले होशियारपुर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
Next Story