
x
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल को दी गई।
चंडीगढ़ : जीरकपुर के बलटाना स्थित फर्नीचर बाजार के एक शोरूम में आज भीषण आग लग गई. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया। एके होम के फर्नीचर में आग लग गई है। शोरूम का फर्नीचर बुरी तरह जल गया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
दोपहर 12.30 बजे तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। शोरूम के मालिक मोहित बंसल ने बताया कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। आग किस वजह से लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि बगल का शोरूम भी उनका है। आग से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
इस आगजनी की घटना में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगते ही मजदूर बाहर निकल आए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल को दी गई।
Next Story