पंजाब

BF के साथ इस हालत में पकड़ी गई मंगेतर, होने वाले पति को देख शर्म से हुई पानी-पानी

Shantanu Roy
11 Aug 2022 1:53 PM GMT
BF के साथ इस हालत में पकड़ी गई मंगेतर, होने वाले पति को देख शर्म से हुई पानी-पानी
x
बड़ी खबर
खरड़। खरड़ के शिवालिक शहर में एक युवक ने अपनी मंगेतर को उसके प्रेमी के साथ एक फ्लैट में रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पर मंगेतर युवती ने शर्मिंदगी महसूस करते हुए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार शिवालिक सिटी निवासी युवक गुड़गांव में नौकरी करता है। वह शनिवार और रविवार को अपने घर आता है। युवक अपनी मंगेतर को शिवालिक शहर के एक अलग फ्लैट में ले गया है।
लड़की मोहाली की एक कंपनी में काम करती है, जहां उसका एक क्लॉसमेट लड़का भी उसके साथ काम करता है। लड़की के मंगेतर को शक था कि उसकी अपने क्लॉसमेट लड़के के साथ दोस्ती हैं। उसने कई बार अपनी मंगेतर को सच्चाई बताने के लिए कहा पर उसने हमेशा ही उसे विश्वास में लेकर कहा कि क्लॉसमेट लड़का उसके साथ नौकरी जरूर करता है। पर उसकी कोई और दोस्त नहीं है। गत दिवस नौजवान अपनी सास और बहन को साथ लेकर सुबह 7.30 बजे अचानक फ्लेट में पहुंचा। जब लड़की ने दरवाजा खोला तो अंदर लड़की का क्लासमेट उसके बिस्तर पर सो रहा था।
जब वह भागने लगा तो उसे काबू कर पुलिस को सूचना किया गया। इसी दौरान युवती ने अपनी बेइज्जती समझते तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे तुरंत खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते उसे पी. जी.आई. चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पता चला है कि लड़की का कूल्हा टूट गया हैं। इस समय लड़की जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। इस संबंधित संपर्क करने पर थाना सिटी खरड़ के एस.एच.ओ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि लड़की बयान देने योग्य नहीं है। जब भी लड़की बयान देने योग्य होगी तो उसका बयान लेकर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
Next Story