पंजाब

पेट्रोल पम्प पर बेख़ौफ़ फायरिंग, कर्मचारी हुआ घायल

Admin2
4 July 2023 12:51 PM GMT
पेट्रोल पम्प पर बेख़ौफ़ फायरिंग, कर्मचारी हुआ घायल
x
होशियारपुर | होशियारपुर में गत दिन लूट की नियत से आए कुछ युवकों द्वारा पेट्रोल पंप के कारिंदे को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दसूहा रोड पर गांव घासीपुर के पास गत रात दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवक आए जिन्हें देख कर कारिंदे को शक हुआ। इस दौरान जब उसने पेट्रोल पंप के कमरे को बंद करने की कोशिश कि तो युवको ने गोलियां चला दी और फरार हो गए। घायल कारिंदे की पहचान सुनील निवासी हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान सुनील को दो गोलियां लगी। घायल सुनील को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जिसके बाद उसकी गंभीर हालत के चलते उसे जालंधर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं।
Next Story