पंजाब

FCI चेयरमैन ने अमृतसर में गेहूं खरीद का आकलन किया

Payal
1 May 2025 11:59 AM IST
FCI चेयरमैन ने अमृतसर में गेहूं खरीद का आकलन किया
x
Amritsar.अमृतसर: भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर आशुतोष अग्निहोत्री ने बुधवार को जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान वे जंडियाला मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने गेहूं की आवक, गेहूं की खरीद के बारे में विस्तार से चर्चा की और किसानों से खरीद प्रबंधों के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने खरीद प्रबंधों पर संतोष जताया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीदे गए माल का उठान जल्द से जल्द कुशलतापूर्वक करवाएं। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ज्योति बाला ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डायरेक्टर फूड वृन्दर शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमनजीत सिंह संधू, जिला मंडी अधिकारी अमनदीप सिंह और अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान आशुतोष ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और बाद में जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में वे श्री दुर्गियाना मंदिर भी गए।
Next Story