पंजाब

Fazilka: करोड़ों की अफीम समेत अंतरराज्यीय नशा पदार्थ तस्करी गिरोह गिरफ्तार

Sanjna Verma
28 Jun 2024 1:33 PM IST
Fazilka: करोड़ों की अफीम समेत अंतरराज्यीय नशा पदार्थ तस्करी गिरोह गिरफ्तार
x
Fazilka फाजिल्का: पंजाब पुलिस के डी.जी.पी ने इसे दशक की सबसे बड़ी अफ़ीम की खेप की बरामदगी करार दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब पुलिस के DGP ने कहा कि फाजिल्का पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
फाजिल्का पुलिस ने Jharkhand से संचालित इस गिरोह की 'बड़ी मछली' को काबू कर 66 किलो अफीम बरामद की है।इसके साथ ही इससे जुड़े 2 अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 42 बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये जब्त किए गए है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Next Story