पंजाब

फौजा सिंह सरारी की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, सरकार जल्द लेगी Action

Shantanu Roy
26 Oct 2022 5:49 PM GMT
फौजा सिंह सरारी की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, सरकार जल्द लेगी Action
x
बड़ी खबर
पंजाब। आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। कुछ दिन पहले सरारी का एक ऑडियो वायरल हो गया था। इसके बाद से ही उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विरोधी लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। अब सूत्रों से जानकारी मिली है कि पंजाब सरकार अपने ही मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है। जानकारी के अनुसार सरारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके बाद उनका एक ऑडियो भी वायरल हो गया था। इसके चलते कुछ दिन पहले उन्हें नोटिस भी भेजा गया था, जिसका अभी तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसी के चलते अब सरकार उन पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
Next Story