पंजाब

पिता ने पार की दरिंदगी के हदें, बच्ची की बेरहमी से की पिटाई

Shantanu Roy
24 May 2022 10:15 PM IST
पिता ने पार की दरिंदगी के हदें, बच्ची की बेरहमी से की पिटाई
x
बड़ी खबर

गुरदासपुर। गुरदासपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी बेरहमी से पिटाई की है। पिता ने सौतेली मां के बहकावे में आकर यह सब कुछ किया है। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव बुढाई बच्ची की दादी ने बताया कि उसके पुत्र की दोबारा शादी हो गई है।

उनकी पोती बेटे की पहली शादी से है। दादी ने कहा कि आज उसके बेटे को अपनी दुसरी पत्नी ने बहकावे में आकर बच्ची से बुरी तरह से मारपीट की गई। इस घटना का पता चलते ही वह अपनी पोती को बेटे के घर से लेकर आई है और सिविल अस्पताल गुरदासपुर में इलाज हेतु भर्ती करवाया है।

Next Story