
x
श्री मुक्तसर साहिब- कीटनाशक दवाओं की मिसमैचिंग व धोखाधड़ी के आरोपित कृषि विकास अधिकारी संदीप बहल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला खेतीबाड़ी दफ्तर के गेट पर बीते सोमवार से चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को भी काफी संख्या में किसान धरने में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों के अलावा राज्य सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी। यह धरना भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) की ओर से दिया जा रहा है। उधर, यूनियन के जिला प्रधान सुखदेव सिंह बूड़ा गुज्जर निरंतर भूख हड़ताल पर भी बने हुए हैं। उनकी भूख हड़ताल तीसरे दिन में दाखिल हो गई है। गौरतलब है कि भाकियू (एकता सिद्धूपुर) की ओर से बीते सोमवार को यह धरना शुरू किया गया था। लेकिन तीन दिन तक कोई सुनवाई न होने पर उन्होंने बीते वीरवार की सुबह बठिंडा रोड पर धरना लगाकर ट्रैफिक जाम कर दिया। इस मौके पर यूनियन के उपप्रधान बेअंत सिंह दोदा, महासचिव निर्मल सिंह जस्सेआना, सुमंद सिंह कुकरियां, हरभगवान सिंह, बलजीत सिंह बोदीवाला, अवतार सिंह मिठड़ी, हरदियाल सिंह फौजी, कश्मीर सिंह मांगटकेर, जसवीर सिंह सराएनागा, हरिंदर सिंह थांदेवाला, भाना सिंह बराड़ आदि भी उपस्थित थे।
Next Story