
x
"26 लोग घायल"
फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार सुबह कोटकपूरा मार्ग पर के निजी कम्पनी की बस ट्रक से टकरा कर नाले में गिरने से लगभग पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा जैन ने बताया कि बस, ट्रक को टक्कर मारने के बाद खाई में गिरने से पांच लाेगों की मौत हो गयी और अन्य 26 घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
इनमें दो की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि बचाव दल के पहुंचने तक यात्रियों को बचाने के लिए स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान जारी है।
Tagsपंजाबफरीदकोटकोटकपूरा मार्गबसनालेगिरी5 की मौत26 लोगघायलPunjabFaridkotKotkapura roadbusfell into drain5 dead26 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





