मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस में हुए शामिल

नई दिल्ली: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है. राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में सिद्धू मूसे वाला कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू मूसे वाला के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि वह पार्टी को आगे ले जाने में मदद करेंगे. सिद्धू मूसे वाला विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाते हुए नज़र आ सकते हैं.
Chandigarh | Punjabi singer Sidhu Moosewala joins the Congress party, says, "One of the reasons to join Congress is to raise the voice of Punjabis." pic.twitter.com/hdRec57jh1
— ANI (@ANI) December 3, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





