पंजाब
बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिवार संग पहुंची श्री दरबार साहिब, टेका माथा
Shantanu Roy
6 Oct 2022 1:52 PM GMT

x
बड़ी खबर
अमृतसर। बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया आज अपने परिवार संग श्री दरबार साहिब पहुंची। इस मौके पर उनके साथ पति अंगद बेदी व बेटा गुरिक सिंह भी मौजूद थे। बेटे के जनमदिन के मौके पर नेहा धूपिया परिवार संग श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुई। इस दौरान सरबत्त के भले की अरदास की। नेहा धूपिया जिन्होंने बालीवुड में कई सारी सुपरहिट्स फिल्में जैसे कयामत, शीशा, चुपके-चुपके आदि की हैं। कुछ समय फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाने के बाद नेहा धूपिया ने शादी कर ली थी।
Next Story