पंजाब

E.V.M. की सुरक्षा में तैनात हेड-कांस्टेबल की संदिग्ध अवस्था हुई मौत

Sanjna Verma
9 July 2024 6:48 AM GMT
E.V.M. की सुरक्षा में तैनात हेड-कांस्टेबल की संदिग्ध अवस्था हुई मौत
x
Ludhianaलुधियाना: पंजाब पुलिस के एक हैड-कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक उम्मेद सिंह (43) है, जोकि बी.आर.एस. नगर में रहता था और E.V.M. मशीन की सुरक्षा में तैनात था। थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवा दिया है।
एस.आई. अश्विनी कुमार ने बताया कि उम्मेद सिंह मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला का रहने वाला था और वह पंजाब पुलिस में बतौर हैड कांस्टेबल तैनात था। उसकी ड्यूटी पिछले कुछ समय से
PAU
स्थित स्कूल के अंदर रखी गई ई.वी.एम. मशीनों की सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। रविवार की देर शाम को वह ड्यूटी पर तैनात था तो अचानक से उसकी तबीयत खराब हुई और वह नीचे गिर पड़ा। उसके साथी जब आए तो उसे नीचे गिरा पड़ा देख तुरंत उठा कर अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Next Story