पंजाब

60 फीट बोरवेल में फंसा इंजीनियर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Admin4
13 Aug 2023 11:28 AM GMT
60 फीट बोरवेल में फंसा इंजीनियर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
x
जालंधर। करतारपुर में दिल्ली-कटरा नेशनल हाइवे के काम के दौरान एक इंजीनियर 60 फीट गहरे बोरवेल में मिट्टी गिरने से फंस अंदर फंस गया। बोरवेल में फंसे इंजीनियर का नामसुरेश कुमार बताया जा रहा है और वह रात से ही फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रात से ही जारी है। पर अभी तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है।NDRF की टीमें इंजीनियर सुरेश कुमार को बाहर निकालने में जद्दोजहद में लगी हुई हैं। मौके पर जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है। पर अभी तक इंजीनियर सुरेश कुमार को बाहर नहीं निकाला जा सका है। जानकारी के मुताबिक NDRF की टीम ने 30 फीट तक खुदाई कर ली है।
वहीं इस बारे में जालंधर के जिला अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-कटरा के हाइवे को लेकर काम चल रहा था। 3 पिल्लर बन गए थे। चौथा पिल्लर बनाया जा रहा था। चौथे पिल्लर को बनाने के लिए बोरिंग हो रही थी। इस दौरान मशीन नीचे ही फंस गई थी। मशीन को निकालने के लिए दो एक्सपर्ट को बुलाए गए थे। मशीन निकालने के दौरान मिट्टी उन पर गिर गई। जिसमें एक इंजीनियर बच गया जबकि दूसरा अंदर फंस गया। तालाब के पानी और पिल्लर गहने होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कतें आ रही है।
NHAI के रीजनल इंजीनियर विपनेश शर्मा ने बताया कि कल दिल्ली-कटरा हाइवे पर पाइलिंग का काम हो रहा था। पाइलिंग के दौरान मशीन का निचला हिस्सा नीचे ही फंस गया था। जिसे निकालने के लिए दो इंजीनियर पूरी सुरक्षा के साथ नीचे गए हुए थे। दोनों मशीन को ऊपर लाने ही लगे थे तो इस दौरान एक इंजीनियर ऊपर आ गया। जबकि दूसरे के ऊपर मिट्टी गिर गई। उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन वह नीचे ही फंस गया। हम उसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कत सामने आ रही है क्योंकि थोड़ी दूर पर तालाब है। उसमें से हम पानी बाहर निकाल रहे हैं। इसके लिए 5 पंप लगे हैं और 5 पंप लगाए जा रहे हैं। क्योंकि हमें 70 फीट तक जाना है और अभी सिर्फ 30 फीट तक ही पहुंच पाए हैं।
रीजनल इंजीनियर विपनेश शर्मा ने बताया कि बोरवेल में फंसे इंजीनियर को निकालने के लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि हम उसे शाम तक निकाल लें। हम पूरी तैयारी कर रहे हैं और तंबू भी लगाएंगे ऐसा न हो कि बारिश हो जाए और हमारी सारी मेहनत खराब हो जाए।
यह घटना करीब रात 10 बजे की है। जानकारी के मुताबिक दो इंजीनियर पिल्लर पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक इंजीनियर बाहर आ गया। लेकिन दूसरा इंजीनियर पिल्लर का काम कर रहा था तो दौरान उस पर मिट्टी गिर गई। जिस कारण वह उसमें फंस गया।
Next Story