पंजाब

बुजुर्ग किसान की इलाज के दौरान मौत; इस्पेक्टर सहित 2 गंभीर जख्मी

SANTOSI TANDI
21 Aug 2023 2:27 PM GMT
बुजुर्ग किसान की इलाज के दौरान मौत; इस्पेक्टर सहित 2 गंभीर जख्मी
x
इस्पेक्टर सहित 2 गंभीर जख्मी
संगरूर में भारतीय किसान यूनियन आजाद के नेताओं और लोंगोवाल पुलिस के बीच झड़प के दौरान 2 किसान नेता और एक पुलिस इंस्पेक्टर घायल हो गए। जिसमें एक किसान की पटियाला में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसानों ने मांगों को लेकर 16 किसान संगठनों ने चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर धरने का आह्वान किया था।
पुलिस ने किसान संगठन के नेताओं को लोंगोवाल में रोकने की कोशिश की। मौके से पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन आज़ाद के नेता जसविंदर सिंह लोंगोवाल को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद लोंगोवाल थाने के बाहर किसानों ने जमकर विरोध किया।
चंडीगढ़ जाने से किसानों को रोकते पुलिस अधिकारी।
चंडीगढ़ जाने से किसानों को रोकते पुलिस अधिकारी।
नेता बोले- प्रदर्शन शांतिपूर्ण था
किसान नेता तीर्थ सिंह ने कहा- किसान लोंगोवाल थाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान संगठन ने कहा कि आज टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएं। किसानों द्वारा अभी कूच किया ही जा रहा था कि रास्ते में किसानों को पुलिस ने घेर लिया। जहां उनके साथ पुलिस ने मारपीट की। जिसमें किसान नेता प्रीतम सिंह और गुरजंट सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्रोटेस्ट के दौरान मारे गए किसान की फाइल फोटो।
प्रोटेस्ट के दौरान मारे गए किसान की फाइल फोटो।
घटना में एक इंस्पेक्टर भी जख्मी
बता दें कि किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प में पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर दीपिंदरपाल सिंह भी जख्मी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल किसान नेता प्रीतम सिंह को इंदिरा अस्पताल, पटियाला रेफर कर दिया गया था। अब प्रीतम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Next Story