पंजाब

2000 रुपए के लेन-देन के चलते 3 दोस्तों ने एक युवक का किया कत्ल

Admin4
16 Feb 2023 1:17 PM IST
2000 रुपए के लेन-देन के चलते 3 दोस्तों ने एक युवक का किया कत्ल
x
गोराया। सब-डिवीजन फिल्लौर के थाना बिलगा के गांव बुर्ज हसन में सिर्फ 2000 रुपए के लेन-देन के चलते 3 दोस्तों ने एक युवक का कत्ल कर दिया। इस संबंधी जानकारी देते डी.एस.पी. फिल्लौर जगदीश राज और थाना प्रमुख बिलगा महिंदरपाल ने बताया कि देर शाम गांव बुर्ज हसन में कुछ युवकों में बहसबाजी शुरू हुई और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इसके बाद 3 दोस्तों ने एक युवक रमन(23) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बुर्ज हसन थाना बिलगा पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि रमन को नूरमहल के सिविल अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखवा दिया गया है। वीरवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रमन खेती का काम करता था। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र मुख्तयार सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, दविंदर सिंह पुत्र निशान सिंह सभी निवासी बुर्ज हसन के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Next Story