पंजाब

नशे ने ली एक और युवक की जान, 6 माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Shantanu Roy
20 Jan 2023 6:21 PM GMT
नशे ने ली एक और युवक की जान, 6 माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
x
बड़ी खबर
झबाल। पंजाब में नशे के कारण से मरने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी तरह कल झबाल थाना क्षेत्र के कोट धर्मू चंद कला गांव के एक युवक की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। पत्रकार को जानकारी देते हुए मृतक युवक हरप्रीत सिंह हैप्पी (22) के पुत्र बलदेव सिंह निवासी कोट धर्म चंद के चाचा कामरेड सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका भतीजा जो पिछले 3 साल से नशा करता था। कई बार नशा छोड़ने के लिए हमने उसे नशामुक्ति केंद्र में भर्ती भी कराया, लेकिन बाहर आने के बाद वह फिर से नशा करने लगा। कल भी उसने ओवरडोज ले ली थी जिससे उसकी मौत हो गई। कामरेड सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक हरप्रीत सिंह का 6 माह का लड़का है और उसकी पत्नी से नशे के कारण विवाद रहता था और अपने लड़के को वह मायके ले गई थी। मृतक के चाचा ने कहा कि सरकार को नशे को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि पंजाब के नौजवानों को बचाया जा सके।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta