पंजाब

नशेड़ी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Admin4
15 Feb 2023 7:04 AM GMT
नशेड़ी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
x
मोगा। थाना सिटी साऊथ के अंतर्गत पड़ते इलाका पहाड़ा सिंह चौंक में पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा की पत्नी मोनिका की मृत्यु करीब दो दिन पहले हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर एस.पी.आई. अजयराज सिंह के अलावा थाना सिटी साऊथ के प्रभारी अमनदीप सिंह कंबोज अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया और मृतका के परिजनों को सूचित किया। वहीं थाना प्रभारी अमनदीप कंबोज ने बताया कि मृतका के पिता परमिन्द्र पाल शर्मा के बयानों पर रोहित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने कहा कि रोहित शर्मा कथित तौर पर नशे का आदी हो गया और मेरी बेटी मोनिका को तंग-परेशान करने लगा। जिस पर मेरी बेटी अपने मायके घर आ गई थी और कुछ दिन पहले ही वह मोगा आई थी। उसने कहा कि मेरी बेटी की हत्या उसके पति रोहित शर्मा ने की है। पुलिस ने फिलहाल रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।
Next Story