पंजाब

डॉ. नंदकिशोर को बनाया गया सर्व ब्राह्मण महासभा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष

mukeshwari
26 May 2023 11:30 AM GMT
डॉ. नंदकिशोर को बनाया गया सर्व ब्राह्मण महासभा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष
x

बीकानेर। सर्व ब्राह्मण महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष वत्स द्वारा राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा की आने वाले 2 सालों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें बीकानेर के विश्व विख्यात ज्योतिषाचार्य द फोरकास्ट हाउस निदेशक डॉ पं. नंदकिशोर पुरोहित पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा के राजस्थान प्रभारी विमल पारीक व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एसके जोशी ने बताया कि 28 मई को जोधपुर में होटल क्वालिटी इन चंद्रा मे एक शपथ ग्रहण समारोह रखा गया हैए जिसमें डॉ नंदकिशोर पुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्षए पूजा शर्मा को उपाध्यक्षए डॉ गोपाल राज कल्ला को महासचिवए प्रह्लाद शर्मा को संयुक्त सचिवए नरेश ओझा को सचिवए व जितेंद्र बोहरा को सहसचिव पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर मनोहर दास जी अध्यक्ष सुभाष वत्स अतिथि के रूप में सौरभ राघवेंद्र तथा हस्तीमल सारस्वत होंगे।

कार्यक्रम के दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की जाएगी जिसमें राजस्थान के 33 जिलों में में रहने वाले सभी ब्राह्मण समाज के लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगी ब्राह्मण हेल्पलाइन सेवा कार्यक्रम में संपूर्ण भारत से कई ब्राह्मण सभाओं के अधिकारी मौजूद होंगे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story