पंजाब
विधायक शीतल अंगुराल के साथ राजीनामे के बावजूद डा. जौहल को अदालत से झटका
Shantanu Roy
31 Aug 2022 1:10 PM GMT

x
बड़ी खबर
जालंधर। विधायक शीतल अंगुराल के साथ राजीनामा होने के बावजूद डा. जौहल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि डा. जौहल को अदालत ने झटका दिया है। अदालत ने डा. जौहल की लगी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अगली तारीख डाल दी है और अब डाक्टर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
बता दें आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने रामामंडी स्थित जौहल अस्पताल के डा. जौहल के खिलाफ जातिसूचक शब्द बोलने को लेकर मोर्चा खोल दिया था और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला अदालत तक पहुंच गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही शीतल अंगुराल और डा. जौहल के बीच पैचअप हो गया।
Next Story