पंजाब

डॉ. बलजीत कौर ने 35 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

jantaserishta.com
13 April 2023 11:00 AM IST
डॉ. बलजीत कौर ने 35 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र
x

फाइल फोटो

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों को रोजग़ार के अवसर प्रदान करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने 35 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
आज यहाँ सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित समागम के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान अपने वायदे के अनुसार रोजग़ार के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं, जिससे नई पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेशों की ओर न जाए।
कैबिनेट मंत्री ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 34 क्लर्कों और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के एक क्लर्क को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उनको अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरैंस की नीति अपनाते हुए काम करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक श्री जी. रमेश कुमार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरैक्टर श्रीमति माधवी कटारिया, सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के निदेशक-कम-संयुक्त सचिव राज बहादुर सिंह, सामाजिक सुरक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक चरणजीत सिंह और अमरजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story