पंजाब

लड़की के साथ हुआ घिनौनी हरकत, दोस्त ने दोस्त को ही बेच डाला

Shantanu Roy
30 Sept 2022 7:28 PM IST
लड़की के साथ हुआ घिनौनी हरकत, दोस्त ने दोस्त को ही बेच डाला
x
बड़ी खबर

जालंधर: शहर में एक लड़की से दुष्कर्म की घिनौनीलड़की से दुष्कर्म की घिनौनी घटना सामने आई है। पीड़िता की सहेलियों ने चंद पैसों के लिए आरोपी लड़के के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह और उसकी मां सरस्वती विहार में लोगों के घरों में काम करके अपना गुजारा करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को पीड़िता का जन्मदिन था वह अपनी मां के साथ दोपहर 12 बजे घर जा रही थी तभी पार्क के पास उसे उसकी सहेलियां मिली। उसकी सहेलियां ने उससे कहा कि वह उसका जन्मदिन मनाएंगी जिसके बाद वह दोपहर को उनके साथ चली गई। जब पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ रास्ते में खड़ी तो उसे अपना मुंह बोला मामा मिला जिसके बाद वह कहने लगी उसे अपने घर जाना है लेकिन उन्होंने उसे जाने नहीं दिया। रात करीब 8.30 बजे जन्मदिन मानने के बाद सहेलियों ने एक फोन किया और कहा कि लड़की आ गई है तुम भी आ जाओ। इसके बाद एक लड़का आया और कहने लगा कि चलो नकदोर माथा टेकने चलते है जिसके बाद उसकी सहेलियों ने उस लड़के से कुछ पैसे लिए और कहा कि तुम चलो हम तुम्हारे पीछे आते हैं।
इसके बाद उक्त लड़का उसे लेकर नकोदर चला गया जहां पर उसे कोल्ड ड्रिंग पिलाई जिसके बाद उसे कुछ होश नहीं रही। जब वह अगले दिन होश में आई वह किसी के घर बैड पर लेटी हुई थी और उसके सारे कपड़े भी उतरे हुए थे। यही नहीं उक्त लड़का उसके साथ ही सोया हुआ था। इसके बाद लड़का पीड़िता से कहने लगा तूमसे शादी करनी है, सहेलियों ने भी दबाव बनाया कि पुलिस को कुछ नहीं बताना। इसके बाद वह सभी पीड़िता को बस स्टेंड पर छोड़ने आए। यही नहीं थाना डिवीजन नं. 2 लेकर गए और दबाव बनाकर सफेद कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। रात करीब 1.30-2 बजे पीड़िता को उसके घर छोड़ने आए और उसके पिता व भाई के भी हस्ताक्षर ले लिए और कहने लगे कि आपकी लड़की सुरक्षित है अगर कोई कार्रवाई करोगे तो तूम लोगों पर मामला दर्ज करके जेल भेज दिया जाएगा। लड़की ने इंसाफ की मांग की है।

न्यूज़ सोर्स : पंजाब केसरी

Next Story