पंजाब

दिन शगना दा...शादी के बंधन में बंधी MLA भराज, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीरें

Shantanu Roy
7 Oct 2022 3:04 PM GMT
दिन शगना दा...शादी के बंधन में बंधी MLA भराज, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीरें
x
बड़ी खबर
पंजाब। हलका संगरूर से आम आदमी पार्टि की विधायिक नरिंद्र कौर भराज आज मनदीप सिंह लक्खोवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। पटियाला के गांव रोडेवाला स्थित एक गुरुद्वारे में दोनों की शादी सादे ढंग से हुई। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दुल्हन के जोड़े में नरिंद्र कौर भराज बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। शादी समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर भी शामिल और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए। आपको बता दें कि पंजाब की सबसे कम उम्र की और संगरूर विधानसभा क्षेत्र की पहली महिला विधायक बीबा नरिंद्र कौर भराज भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. मुख्तियार सिंह लक्खेवाल के पोते मनदीप लक्खेवाल से शादी कर अपने जीवन का एक नया सफर शुरू करने जा रही हैं। मनदीप लक्खेवाल के पिता मेजर सिंह लक्खेवाल भी अब किसान संघ राजेवाल की गांव इकाई के अध्यक्ष और प्रखंड के उपाध्यक्ष हैं।
Next Story