पंजाब

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष बने दिग्विजय चौटाला

mukeshwari
29 May 2023 2:21 PM GMT
हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष बने दिग्विजय चौटाला
x

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला को सर्वसम्मति से हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) का अध्यक्ष चुना गया हैं। सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा की मौजूदगी में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएफआई) और हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया ने खेल हित में एक होने का फैसला किया और दिग्विजय चौटाला को एचएआई का अध्यक्ष चुना गया।

एचएआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भारतीय ओलंपिक संघ का आभार व्यक्त किया और कहा कि खेल हित में हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश में हैंडबॉल खेल को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए मजबूती से काम किया जाएगा और हैंडबॉल खेल को नई पहचान दिलाने पर जोर रहेगा। दिग्विजय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं करवाई जाए ताकि हमारे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधा मुहैया करवाने पर उनका पूरा फोकस रहेगा।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story